जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने शुरू की ‘स्लोगन लिखो, ईनाम पाओ’ ऑनलाइन प्रतियोगिता
- गूगल लिंक पर किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति लिख सकते हैं उपभोक्ता जागरूकता पर स्लोगन
- चयनित श्रेष्ठ स्लोगन के लेखक को मिलेगा नकद ईनाम
झुंझुनूं, (रॉयल पत्रिका)। उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह के तहत जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं द्वारा उपभोक्ता जागरूकता पर ऑनलाइन ‘स्लोगन लिखो ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिला आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने बताया कि आयोग द्वारा जारी किए गए गूगल लिंक https://forms.gle/y4fu9hhdeecxGbYCA पर क्लिक करके जिले का कोई भी व्यक्ति (किसी भी आयु वर्ग का) इसमें हर खरीद पर बिल लेने, सही तौल, एमआरपी पर तोल-मोल, एक्सपायरी डेट वस्तुएं नहीं बेचने या खरीदने, धोखाधडी पर उपभोक्ता आयोग में शिकायत, सेवादोष समेत उपभोक्ता जागरूकता के विभिन्न मुद्दों पर स्लोगन लिखकर सबमिट कर सकता है। चयनित श्रेष्ठ स्लोगन लिखने वाले विजेताओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम में नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
