एसडीपीआई की जिला कमेटी ने वक्फ संशोधन बिल पर सेमीनार आयोजित की
बारां, (रॉयल पत्रिका)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की ज़िला कमेटी द्वारा शुक्रवार को बाद नमाज ईशा फूल पीर साहब जमात खाने में एक सेमीनार आयोजित की। सेमीनार का विषय था “वक्फ़ की सुरक्षा” “समाज की सुरक्षा” इस अवसर पर एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन, प्रदेश महासचिव नदीम अख़्तर, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज़ाकिर रंगरेज़, प्रदेश कमेटी सदस्य इफ्तिखार अहमद बबलू, मुफ़्ती मोहम्मद उमर मजाहिरी, ज़िला अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ अज्जू, ज़िला उपाध्यक्ष शहादत अंसारी, सीनियर एडवोकेट खलील गौरी, अंजुमन इत्तेहाद बाहमी के महासचिव आबिद हुसैन ने अपने विचार रखे और केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए विवादास्पद वक्फ़ संशोधन बिल के प्रति रोष प्रकट करते हुए इसके खिलाफ़ अपना आंदोलन चलाने का आह्वान किया। सेमीनार में शहर के कई बुद्धिजीवी लोगों ने इस बिल के खिलाफ़ अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
