Loading...

जिला कलक्टर ने की स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

जयपुर

Follow us

Share

– जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सर्वप्रथम स्कूल हैल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत 10-19 वर्ष आयुवर्ग के विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक उन्नयन पर आधारित है। कार्यक्रम तृतीय चरण में जयपुर जिले को शामिल किया है। यह कार्यक्रम चिकित्सा विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से संचालित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान अध्यक्ष महोदय ने आगामी 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आगामी 24 जुलाई, गुरुवार को जिले में टीकाकरण हेतु विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। इस हेतु आगामी 22 जुलाई को ब्लॉक स्तरीय जन-जागरूकता रैली आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत चर्चा हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने अभियान में उत्तरोत्तर प्रगति किए जाने के निर्देश दिए। गैर संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम पर चर्चा के दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। वय- वंदन योजना की प्रगति में असंतोष जाहिर करते हुए अध्यक्ष ने योजना में लाभार्थियों का अधिकाधिक पंजीकरण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में आभा आईडी, मौसमी बीमारियाँ, एमएनडीवाई / एमएनजेवाई, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, यूडीआईडी कार्ड प्रगति, एएनसी रजिस्ट्रेशन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रथम) डॉ. रवि  शेखावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (द्वितीय) डॉ. मनीष मित्तल सहित ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी,  सीएचसी व पीएचसी अधिकारियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।