जिला कलक्टर ने खाद्य तेल प्रसंस्करण प्लांट का किया निरीक्षण, जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
शब्बीर हुसैन
बारां, (रॉयल पत्रिका)। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने राजीविका द्वारा वित्त पोषित हाड़ौती महिला किसान प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी के खाद्य तेल प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के सभी डायरेक्टर्स, सीईओ और स्टाफ के साथ बैठक कर प्लांट की प्रगति की समीक्षा की।बैठक में कंपनी के सीईओ ने बताया कि इस इकाई में प्रतिदिन 10 टन सरसों तेल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों से उनकी उपज खरीदने के लिए 108 सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य, सीधे खाते में भुगतान और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही, यह प्लांट युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने प्लांट की देरी से शुरू होने की जानकारी ली और अधिकारियों को शीघ्र अड़चनों को दूर कर उत्पादन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजीविका एवं हाड़ौती कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
