Loading...

जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी ने किया सांगानेर का व्यापक निरीक्षण

Jaipur

Follow us

Share

\जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने सांगानेर में चल रहे विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया तथा शिथिलता बरते जाने पर नाराजी व्यक्त की। सांगा बाबा सर्किल पर निर्मित फव्वारे एवं 16 दुकानों की डीसी रवि कुमार गोयल से जानकारी ली गई। इसके बाद दिगम्बर जैन मंदिर, सांगा बाबा मंदिर एवं त्रिपोलिया बालाजी मंदिर के दर्शन किए। मंदिर कमेटी ने जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी का स्वागत किया। ख़ास तौर से सांगानेर की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर मालपुरा गेट, त्रिपोलिया गेट, चाकसू गेट, जयपुर गेट के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली। धरोहर स्थलों पर रंग रोगन एवं सौंदर्यीकरण की प्रगति की समीक्षा की तथा दिशा निर्देश दिए। हमेशा सुस्त रहने वाला नगर निगम प्रशासन जिला कलेक्टर के दौरे से सक्रिय दिखाई दिया। स्थानीय लोगों से मिलकर पूर्व एवं वर्तमान की हालातों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सांगानेर एसडीएम हिम्मत सिंह, डिप्टी कमिश्नर रवि कुमार गोयल, नगर निगम जोन के ई एन मनोज गोस्वामी, सीएसआई भगवान सिंह, नगर निगम कर्मी, थाना मालपुरा गेट पुलिस जाप्ता तथा तहसील प्रशासन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सोनी ने कहा कि सांगानेर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध क्षेत्र है। यहां की धरोहर को सजाने एवं विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांगानेर की जनता ने इस दौरे का स्वागत किया एवं उम्मीद जताई है कि अब सांगानेर के विकास में गति आएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।