फार्मासिस्टों को हटाने से फेली सांगानेर सैटेलाइट हॉस्पिटल में अव्यवस्था
मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी
जयपुर/सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान सरकार के लिए कई वर्षों से सेवा देते आ रहे फार्मासिस्टों को तुरंत प्रभाव से बेदखल कर घर बिठा दिया गया। इस कारण सैटेलाइट अस्पताल,सांगानेर में दवा वितरण में अफरा तफरी मच गई। ऊपर से चार घंटे तक लाइट का जाना और सिर्फ दो फार्मासिस्टों से दवाई वितरण करवाना मरीजों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन रही थी। ऐसी भीषण गर्मी में मरीजों का लाइन में लगना डॉक्टर का अंधेरे में मरीज को देखना बड़ी टेढ़ी खीर हो गई थी। लेकिन इंचार्ज डॉ अनुराग जैन व्यवस्था बनाने में पूरी कोशिश में लगे रहे। दो फार्मासिस्टों को पुनः काम पर बुला लिया गया है। जिससे दवाई वितरण में आसानी हुई और अफरा तफरी का माहौल समाप्त हो गया। जिसमें सांगानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा का विशेष योगदान रहा। एक बात स्पष्ट है कि फार्मासिस्टों एवं नर्सिंग कर्मियों में रोष उत्पन्न दिखाई दे रहा था। सरकार को विशेस ध्यान देकर समस्या का शीघ्र हल करना चाहिए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
