भाजपा की बैठक में पंचायतराज और नगर परिषद के परिसीमन पर चर्चा
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों की बैठक नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस रोड स्थित पैराडाइज मैरिज गार्डन में आयोजित हुई। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पार्टी की पहली बैठक में आज बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का माला और साफ़ा पहनकर अभिनंदन किया । बैठक में पंचायतराज एवं नगर परिषद के परिसीमन को लेकर, पार्टी के बूथों के गठन को लेकर, पार्टी के बीएलए-1 और बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पार्टी ने मुझे दूसरी बार संगठन के इस बड़े दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी है, मैं कार्यकताओं और वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर संगठन हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। बूथ से लेकर जिले तक के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मैं सदैव तैयार हूँ और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलूंगा, उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की और हाल ही घोषित किए गए राजस्थान बजट में सवाई माधोपुर जिले को 535 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात देंने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल का आभार जताया। जिलाध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि आगामी समय में जिले की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल का आभार जताने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर भी जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओमप्रकाश डंगोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, प्रेमप्रकाश शर्मा, सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया, खंडार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, बौली प्रधान कृष्ण पोसवाल, गंगापुर प्रधान मंजू गुर्जर, नगर सभापति मेघा वर्मा मंचासीन रहे। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया और परिसीमन के बारे में अपने अपने विचार कार्यकर्ताओं के मध्य साझा किए । इस दौरान जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, उदय सिंह गुर्जर, चंपालाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, बलवीर सिंह, कमल मीणा, मीरा सैनी, मानवेन्द्र सिंह, विजय गुर्जर, दामोदर बिंदल, महेंद्र दीक्षित, जिला मंत्री अल्का शर्मा, गिरधारी सोनी, हरिप्रसाद गुप्ता, हरफूल मरमट, कमलेश गुर्जर, बजरिया मंडल अध्यक्ष नीलकमल जैन, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज मीणा, खंडार मंडल अध्यक्ष महावीर गड़ासिया, छान मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र मित्तल, चौथ का बरवाड़ा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, कुस्तला मंडल अध्यक्ष मनराज गुर्जर, गंगापुर शहर मंडल मिथलेश व्यास, गंगापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव, तलवाड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज गुर्जर, बामनवास मंडल अध्यक्ष रामराज मीणा, बौली मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित, बरनाला मंडल अध्यक्ष शंकर नरूका, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, पूर्व प्रधान सूरजमल बैरवा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बैरवा, पूर्व जिला महामंत्री लोकेंद्र आचार्य, देवेंद्र सिंह राठौड़, मनोज बंसल, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, अल्पसंख्यक मोर्चा से मेहनाज पटेल, महिला मोर्चा से संतोष मथुरिया, कृष्णा गुप्ता, सुधा तोषनीवाल, कार्यालय मंत्री राजू दाधीच, शिक्षा प्रकोष्ठ से डॉ मधुमुकूल चतुर्वेदी, मनीष शर्मा, भाजयुमो पूर्व महामंत्री मुकेश शर्मा, अजय बसवाल, रामकिशोर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
