Loading...

दिव्यांगजनों ‌ने अपने हितों को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

jaipur

Follow us

Share

चूरू,(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर‌ जनसुनवाई में रॉयल विकलांग विकास संस्थान प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी के नेतृत्व में दिव्यांग जनों ने जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया- 1. आरटीई में दिव्यांग माता-पिता के बच्चों को पात्रता दी जाए जैसे विधवा बीपीएल के बच्चों को दी जाती है 2. खाद्य सुरक्षा व बीपीएल में दिव्यांग जनों को जोड़कर राहत प्रदान की जाए 3. सभी निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई करवाई जाए ताकि अभिभावकों को किताबों का अतिरिक्त शुल्क न देना पड़े। 4. प्रत्येक निजी शिक्षण संस्थानों की किताबें व ड्रेस प्रत्येक दुकानों पर उपलब्ध होनी चाहिए जिससे अभिभावकों को खरीदने में आसानी हो 5. सभी निजी व सरकारी कार्यालय में दिव्यांग जनों के साथ शालीनता का व्यवहार किया जाए 6. जिला मुख्यालय पर दिव्यांग जन हेतु कान की जांच के लिए कान की मशीन उपलब्ध करवाई जाए जिससे दिव्यांग जनों को राहत प्रदान हो सके 7. सभी जिला मुख्यालय पर अलग से विशेष योग्यजन कार्यालय खोला जाए जिससे दिव्यांग जनों की समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके 8. जिला मुख्यालय पर दिव्यांग जनों हेतु अलग से विद्यालय खोला जाए। इस अवसर पर मिडिया प्रभारी सफिक कुरेशी, जाहिर अब्बास, नबी अगवान, आदिल खान आदि दिव्यांग मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।