टेस्ला गीगाफैक्ट्री से 4 गुना बड़ा बनेगा धीरू भाई अंबानी गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स
4.4 करोड़ वर्ग फीट में फैला होगा कॉम्प्लेक्स
-इसमें 34 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 7 लाख टन स्टील का इस्तेमाल होगा
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में अपनी पहली स्पीच में ही धमाका कर दिया है। उन्होंने जामनगर में बन रहे धीरूभाई अंबानी गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स के बारे में जानकारी दी। अनंत ने बताया कि यह कॉम्प्लेक्स टेस्ला गीगाफैक्ट्री से चार गुना बड़ा होगा। उन्होंने 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नई परियोजनाओं की भी घोषणा की। अनंत अंबानी ने अपनी पहली एजीएम स्पीच में धीरूभाई अंबानी गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स 4.4 करोड़ वर्ग फीट में फैला होगा। इसमें 34 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 7 लाख टन स्टील का इस्तेमाल होगा, जो 100 एफिल टावर में लगने वाले स्टील के बराबर है।
कॉम्प्लेक्स में लगेगा 1 लाख किलोमीटर लंबा केबल-
अनंत अंबानी ने बताया कि गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स में 1 लाख किलोमीटर लंबा केबल लगेगा। यह केबल चांद तक जाकर वापस आने जितना लंबा है। उन्होंने यह भी कहा कि 50,000 से ज्यादा कर्मचारी तेजी से काम कर रहे हैं और निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। अनंत अंबानी ने कई नई परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें नागोटणे में 1.2 MT का PVC प्लांट, दाहेज में CPVC और 20 लाख PTA की विस्तारित सुविधा और पालघर में 1 MT स्पेशलिटी पॉलिस्टर सुविधा शामिल हैं। अनंत अंबानी ने कहा, ‘हमारी हजीरा कार्बन फाइबर सुविधा दुनिया की तीन सबसे बड़ी सुविधाओं में से एक होगी। यह एयरोस्पेस, डिफेंस और आधुनिक सामग्री के लिए काम करेगी। जामनगर में हम एक स्वायत्त रिफाइनरी बनाने की राह पर हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस के तेल और गैस उत्पादन कारोबार ने 21,188 करोड़ रुपये (2.5 अरब डॉलर) का रिकॉर्ड EBITDA हासिल किया है। यह कृष्णा-गोदावरी बेसिन और CBM से ज्यादा उत्पादन के कारण हुआ है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
