Loading...

धरम पाजी की तबीयत बिगड़ी, देशभर में चिंता की लहर

मुंबई

“Bollywood actor Dharmendra admitted to Breach Candy Hospital, on ventilator support after breathing issues, fans praying for recovery”

Follow us

Share

Dharmendra Health Update : मुंबई से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर–बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी निगरानी में लगी है, जबकि परिवार के सदस्य मौजूद हैं।सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ हुई और डॉक्टरों ने अगले 72 घंटे बेहद अहम बताए हैं।

फैंस की दुआ–“धरम जी जल्दी ठीक हो जाएं”

बॉलीवुड से लेकर देशभर में दुआओं का माहौल है। फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं-धरम पाजी सिर्फ हीरो नहीं, हमारी यादों का हिस्सा हैं। फिलहाल कोई आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं हुआ है, लेकिन फैंस की उम्मीद अब भी बरकरार है।

धरम जी–जो हीरो नहीं, जज़्बात बनकर छा गए

‘शोले’ के वीरू से लेकर ‘धरमवीर’ के राजकुमार तक–हर किरदार में धर्मेंद्र ने **दिल की गर्मी और आंखों की चमक डाल दी थी। अभी हाल ही में उनकी फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जहां दर्शकों ने कहा –Old is Gold… and Dharmendra is Forever Young!

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो की अनसुनी कहानियां

कहते हैं, देव आनंद ने पहली बार धर्मेंद्र को देखकर कहा था–Hey God! Why didn’t you give me this face? और दिलीप कुमार ने मुस्कराकर कहा था–अगर अगला जन्म मिला… तो धरम जैसा बनना चाहूंगा!

1935 में पंजाब के साहनेवाल गांव से निकला वो लड़का, जिसने मुंबई में सिर्फ सपनों के सहारे कदम रखा था-

कभी चने खाकर बेंच पर सोया, कभी दिनभर ऑडिशन देता रहा। पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे में फीस थी सिर्फ ₹51, लेकिन एक्टिंग लाखों दिलों की कीमत बन गई।

धरम जी बोले थे–“उम्र महज़ एक नंबर है”

60 की उम्र में भी धर्मेंद्र ने कहा था–मैं श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहता हूं। उनका मानना था–लव स्टोरी मेरा असली तजुर्बा है। और आज भी, सफलता के बावजूद वो वही देसी दिल वाले इंसान हैं-लोनावला के फार्महाउस में मिट्टी की खुशबू और सादगी के साथ जीते हैं। धरम जी के डायलॉग्स–जो आज भी दिलों में गूंजते हैं-बसंती, इन कुत्तों के आगे मत नाचना! कभी जमीन से बात की है ठाकुर? ये जमीन हमारी मां है! ए इलाका कुत्तों का होता है, शेर का नहीं! हर लाइन में वही रौब, वही जोश और वही देसी टशन झलकता है–जो सिर्फ धरम पाजी के बस की बात थी।

नतीजा जो भी हो, प्यार हमेशा रहेगा

फिलहाल पूरा बॉलीवुड और देश की जनता एक ही दुआ कर रही है–धरम पाजी जल्दी ठीक हो जाएं। क्योंकि सिनेमा की कहानी, धरम जी के बिना अधूरी है।अब नजरें टिकी हैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की ओर…जहां सिनेमा का सबसे प्यारा हीरो जिंदगी से जंग लड़ रहा है-और पूरा देश उसके साथ खड़ा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।