विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 29 मई से
बारां, (रॉयल पत्रिका)। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) धनराज मीणा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार खरीफ पूर्व अभियान के तहत ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 के मध्य सम्पूर्ण राज्य में किया जाएगा। कृषि विभाग, उद्यान विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र अंता के समन्वय से जिले में प्रतिदिन 6 गांवों में ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ 200 कृषक प्रति शिविर भाग लिए जाने का प्रावधान है। शिविर में किसान हितैषी विभिन्न सरकारी एवं विभागीय योजनाओं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक व खाद का उपयोग, कृषि में नवाचारों, खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
