Loading...

‘होश में आओ चुनाव कराओ’ नारे के साथ अध्यक्ष लालचंद खानवानी के सामने रखी मांगे

jaipur

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर विधानसभा के मानसरोवर स्थित अग्रवाल फार्म में सिंधी समाज ने पदाधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए आयोजित सभा में अध्यक्ष लालचंद खानवानी को चेताया तथा ‘होश में आओ चुनाव कराओ’ नारों के साथ सिंधी समाज के हित में मांगें रखी। भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में आयोजित सभा का मुख्य उद्देश्य अग्रवाल फार्म पंचायत के पदाधिकारीयों में सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करना था। मंदिर के बाहर का गंदा माहौल सुधरे और शराब बंदी हो सके। इस सभा में कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई। मंदिर पंचायत के चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं, जिससे समुदाय के सदस्यों को अपने प्रतिनिधियों का चयन करने का अवसर मिल सके, पंचायत से 8 वर्षों का हिसाब किताब देने को कहा, समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए, मंदिर के आसपास शराबबंदी करने और स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की गई, मंदिर प्रशासन से पारदर्शिता और जवाब देही निभाने की मांग रखी गई। इस अवसर पर शंकर दुलानी, लीलाराम मनवाणी, काली मामा, अजय डोडवानी, बाबू पुरसनानी, मोतीराम आसान,  मूलचंदानी, सरिता कुलकर्णी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।