Loading...

रजिस्ट्रेशन पेनल्टी माफ किए जाने की मांग

Jaipur

Follow us

Share

चौमू(रॉयल पत्रिका)। वाहनों के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण में लगने वाली पेनल्टी माफ किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं ने शहर के उपखण्ड कार्यालय में उपखड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड से भेंटकर राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग के उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बेरवा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन, उसके जारी करने की दिनांक से 15 वर्ष के लिए वैध होता है एवं उसके बाद उस वाहन का परिवहन विभाग द्वारा आगामी प्रत्येक 5 वर्ष के लिए नियमानुससार नवीनीकरण करवाया जाता है। डेढ दशक की लम्बी अवधि के कारण प्राय: वाहन मालिक मूलवश/परिस्थितियों के कारण वाहन का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण नहीं करवा पाता है. जिस कारण विभाग द्वारा नियमानुसार रजिस्ट्रेशन शुल्क के अतिरिक्त प्रतिमाह 300/500 रूपये पेनल्टी के रूप में वसूल किया जाता है। वाहन मालिक द्वारा समय पर वाहन का नवीनीकरण नहीं करवाने तथा अधिक समय निकल जाने के कारण नवीनीकरण शुल्क एवं पेनल्टी की राशि वाहन की कीमत से भी अधिक हो जाती है। जिस कारण वाहन मालिक पुनः नवीनीकरण नहीं करवाता है। इस कारण विभाग को राजस्व का नुकसान होता है एवं ऐसे वाहनों से दुर्घटना घठित हो जाने पर पीडित परिवार को किसी प्रकार की सहायता / क्लेम नही मिल पाता है तथा जनहानी की सम्भावना भी बनी रहती है। ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने वाहनों के पुनः रजिस्ट्रेशन पर लगने वाली पेनल्टी को माफ करते हुए मात्र रजिस्ट्रेशन शुल्क लेकर पुनः रजिस्ट्रेशन किए जाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद नारायण सैनी, कमलेश कुमार चांदोलिया भी उपस्थित थे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।