चौमूं में उप कारागार खोलने की मांग
चौमू(रॉयल पत्रिका)। चौमूं विधानसभा क्षेत्र में उपकारागार खोले जाने की मांग को लेकर मंगलवार को शहर के कचोलया रोड स्थित विधायक कार्यालय पर पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने विधायक डॉ० शिखा मील बराला से भेंटकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्मा ने बताया की चौमूं में न्यायिक मुकदमों की सुनवाई हेतु जगपुर महानगर से सम्बंधित जिला क्षेत्र से सम्बंधित एवं प्रशासनिक स्तर पर कुल 12 न्यायालय कार्यरत हैं। एसीपी चौमू के अधीन पुलिस थाना चौमूं, हरमाडा, वीकेआई, दौलतपुरा व उपाधीक्षक पुलिस गोविन्दगढ़ के अधीन पुलिस थाना कालाडेरा, तथा पुलिस थाना सामोद से सम्बंधित न्यायिक प्रकरणों की कार्यवाही भी चौमूं स्थित न्यायालयों में की जाती है। इन न्यायालयों में प्रतिदिन दर्जनों मुकदमों की सुनवाई होती है, जिनमें कई मामलों में मुलजिमानों को न्यायिका अभिरक्षा में भेजा जाता है। चौमूं में उपकारागार नहीं होने से न्यायालय द्वारा मुलजिमानों को न्यायिक अभिरक्षा में रखने हेतु सीधे ही केन्द्रीय कारागृह जयपुर एवं जिला कारागृह, जयपुर पर भिजवाया जाता है। इससे बंदियों को आने-जाने में काफी समय व्यतीत होता है तथा मुलजिमान के फरार होने का भय भी बना रहता है। इसके अतिरिक्त मुलजिमान के पेशी पर लाने व ले जाने में राज्य सरकार को काफी वित्तीय भार उठाना पडता है तथा भारी सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध करवानी पडती है। केन्द्रीय कारागृह जयपुर एवं जिला कारागृह, जयपुर में बंदी जनाधिक्य होने के कारण बंदियों को पेशी पर ले जाना मुश्किल होता है। इसने बंदियों की पेशी आगे बढ़ा दी जाती है। जो मुलजिमों के साथ अन्याय है। वर्मा ने बताया कि चौमूं क्षेत्र में उपकारागार खोला जाता है तो केन्द्रीय कारागार, जयपुर एवं जिला कारागृह, जयपुर पर विचाराधीन बंदियों की संख्या में भी काफी कमी आयेगी साथ ही मुलजिमों को समय-समय पर न्यायालय में पेशी हेतु ले जाया जा सकेगा एवं लम्बित न्यायिक प्रकरणों का भी जल्द ही निस्तारण हो सकेंगा। उन्होंने बताया कि चौमूं के आस-पास कारागार नहीं होने के कारण मुलजिमो के अधिवतागण तथा उनसे मिलने वाले परिजनों को भी काफी परेशानी होती है एवं अनावश्यक समय भी व्यतीत होता है। ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने विधायक बराला से आगामी बजट में चौमूं क्षेत्र के आस-पास राजकीय सुविधानुरूप आबादी क्षेत्र से दूर उप कारागृह स्थापित करने की मांग की।इस अवसर पर मिसाल गुर्जर, मोहनलाल कुमावत, राहुल सैनी आशीष रावत, अरविंद गुर्जर आदि उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
