चांदपोल बाजार में मीट की अवैध दुकानें व बूचड़खानों को बंद करने की मांग
जयपुर(रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर में नियमों की अनदेखी कर कई अवैध मीट की दुकानें, नॉनवेज होटल और बूचड़खाने बिना रोक-टोक के चलाए जा रहे हैं। इस कारण अराजकता का माहौल बना हुआ है। आसपास रहने वाले परिवार की महिलाएं इन इलाकों से निकलने में भयभीत होती है। इनमें ये मीट की दुकानें धार्मिक स्थल, सरकारी-प्राइवेट स्कूलों, और हॉस्पिटल सहित दर्जनों जगहों पर चल रही है। इससे रोजाना और बाजार जाने वाले लोगों के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को बदबू में से होकर गुजरना पड़ता है। चांदपोल निवासी लल्लू भैया उर्फ हाजी सगीर अहमद एवं इलियास रज़ा ने बताया कि जयपुर शहर में चांदपोल गेट के बाहर कुरैशी मौहल्ला, खेतडी हाउस रोड पर अवैध निर्माण कर कई अवैध बूचड़खानों का संचालन हो रहा है। जिसकी शिकायत पहले भी कई बार प्रशासन को दी गई है, परन्तु किसी भी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इस अवैध निर्माण व अवैध रूप से संचालित बूचडखानों से आमजन व राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड रहा है। मस्जिद कुरैशियान में भी बनी हुई दुकानों के आगे बरामदों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बूचड़ खानों का संचालन किया जा रहा है और मस्जिद कुरैशियान के बाहर रोड पर अतिक्रमण कर मांस व मछली बेचने का व्यापार का भी संचालन किया जा रहा है। जिससे आमजन व विशेष रूप से मस्जिद में आने वाले नमाजियों को नमाज अदा करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड रहा है। अवैध निर्माण कर अवैध रूप से संचालित किये जा रहे बूचड खानों की वजह से चांदपोल बाजार, कुरैशी मौहल्ला, खेतडी हाउस, गणेश मन्दिर के पास, कुरेशीयान मस्जिद से खत्री हाउस, दाता हाउस, सिंघडा हाउस, भोपजी हाउस, सीकर हाउस से लेकर नाहरी का नाका तक हाउस रोड पर रोज ट्रैफिक होने से आम जन व आस पडौस रहने वालों को बहुत परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों ने अवैध निर्माण कर सचालित किये जा रहे अवैध बूचड खाने को बन्द करने एवं अवैध निर्माण को तोड़ कर रोड को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग की है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
