Loading...

मानदेय का भुगतान समय पर करने की मांग

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं (रॉयल पत्रिका)। अस्थाई ठेका सफाई कर्मचारियों को समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठौर से भेंटकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि चौमूं नगर परिषद में कार्यरत अस्थाई ठेका सफाई कर्मचारी अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संपादित कर रहे हैं। नगर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। परंतु अत्यंत खेद का विषय है कि इन कर्मचारियों को उनका मानदेय समय पर प्राप्त नहीं होता। वर्मा बताया कि इन कर्मचारियों को मानदेय के समय पर न मिलने के कारण ये कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उनके परिवार का पालन-पोषण करना और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना कठिन हो गया है। इससे न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है, बल्कि चौमूं नगर परिषद की छवि भी घूमिल हो रही है। वर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से उपखंड अधिकारी से शीघ्र समाधान करते हुए कर्मचारियों के मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर सुरेश बींवाल, योगेश बींवाल, मामराज टोपिया, राजू बींवाल आदि उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।