वीर हनुमान जी की खोल स्थित तिबारियों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा की मांग
चौमूं (रॉयल पत्रिका)। नांगल भरडा स्थित वीर हनुमान जी की खोल में बनी तिबारियों की बुकिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद के पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने जयपुर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि नांगल भरड़ा स्थित वीर हनुमान जी की खोल में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा 31 करोड़ रुपये खर्च कर यहां तिबारियां और सड़कों का निर्माण कराया गया था, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। हालांकि वर्तमान में इन तिबारियों की बुकिंग केवल ऑफलाइन माध्यम से की जा रही है। यह प्रक्रिया आगंतुकों के लिए समय और धन की बर्बादी का कारण बन रही है। लोगों का कहना है कि डिजिटल युग में, जब अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, तो तिबारियों की बुकिंग प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करना अत्यंत आवश्यक है। वर्मा बताया कि वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन पर ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल शुरू करने, बुकिंग से संबंधित भुगतान प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से जोडने एवं उपयोगकर्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल सहायता उपलब्ध कराने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम होगी, जिससे आगंतुकों और क्षेत्रीय निवासियों का समय और पैसा बचेगा।ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने जिला कलेक्टर से अनुरोध करते हुए इस मामले में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने के साथ ही तिबारियों की बुकिंग प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराएं जाने की मांग की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
