Loading...

दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, अब कभी भी चुनाव का ऐलान

Jaipur

Follow us

Share

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट के हिसाब से देश की राजधानी में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं। इसके बाद अब ये माना जा रहा है कि चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि 15 फरवरी से पहले दिल्ली में चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।

दिल्ली की वोटर लिस्ट जारी

दिल्ली में सोमवार 6 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। इसके साथ यह भी तय हो गया कि विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब कभी भी हो सकता है। हालांकि जहां तक लग रहा है, इलेक्शन कमीशन 15 फरवरी के पहले ही चुनाव कराने के साथ रिजल्ट भी घोषित कर देगा। इसकी खास वजह 15 फरवरी के बाद शुरू हो रहे सीबीएसई की परीक्षाएं हैं। फाइनल वोटर लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1,55,24,858(1 करोड़, 55 लाख, 24 हजार 858)हैं। इनमें कुल पुरुष वोटर्स 83 लाख तो वहीं महिला वोटर्स की संख्या 71 लाख बताई गई है।

आम आदमी पार्टी और भाजपा में रहेगा मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर अब पूरे देश की नजरें लगी हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा हैं। भाजपा आम आदमी पार्टी को और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा दुश्मन समझती है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी को चोथी बार दिल्ली की सत्ता में आने से रोकने के लिए भाजपा और आरएसएस ऐडी-चोटी का जोर लगाए हुए है। भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमान संभाल रखी है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली वासियों के लिए विभिन्न विकास कार्यक्रमों की घोषणा कर रहें है। भाजपा किसी भी स्तर तक जा कर आम आदमी पार्टी को कमजोर करना चाहती है। दूसरी तरफ आप संयोजक और दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम भाजपा को लगातार चोथी बार शिकस्त देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बना रहे है। वैसे माना जाता है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा में हराना आसान नही है। यदि दिल्ली में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो भाजपा पर दबाव बढ़ेगा। क्योंकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की पहले से सरकार है और देश के किसी तीसरे राज्य में भी भविष्य में सरकार बना सकती है। दिल्ली में कांग्रेस जीतने की स्थिति में नही है। कांग्रेस का दिल्ली में चुनाव एक औपचारिकता है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।