Loading...

दिल्ली में फिर बड़ा हादसा, मुकुंदपुर में LPG सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Follow us

Share

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में फटने से एक मंजिला मकान ढह गया। मकान के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर 5 दमकल भेजे गए हैं। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बचाव टीम ने मलबे से तीन लोगों को निकाला बाहर

बचाव टीम ने मलबे से तीन लोगों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये हादसा एक संभावित एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि इसके प्रभाव से पूरी की पूरी बिल्डिंग ढह गई और वहां चीख-पुकार मच गई। रेस्क्यू टीम ने तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। हालांकि, अभी-भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है। मौके पर मौजूद बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही मलबे को हटाना शुरू कर दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को मलबे से सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। अभी-भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिसकी तलाश जारी है।

यह खबर भी पढ़ें – दिल्ली में दिखा तबाही का मंजर, 5 मंजिला इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत

4 दिन पहले भी गिरी थी पांच मंजिला इमारत

बता दें कि शनिवार 30 मई की शाम साउथ दिल्ली के साकेत इलाके में पांच मंजिला इमारत गिर गई थी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 घायलों को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत गिरते ही पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।