बेटियों ने लहराया परचम, सरकारी स्कूल की छात्राओं ने भी बढ़ाया मान
मनोहरपुर, (रॉयल पत्रिका)। कस्बे के तोपचिखाना विद्यालय में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने विद्यालय का मान बढ़ाया है। वही मनोहरपुर की अक्षरा खान पुत्री इब्राहिम खान ने 95 प्रतिशत और जोया खान पुत्री हाजी शहीद खान ने 81.17 प्रतिशत और खोरा लाड़खानी निवासी फैजान खान मंसूरी ने दसवीं में 87.50% अंक लाकर नाम रोशन किया।
विद्यालय के एफएमसी अध्यक्ष सईद ने बताया कि परीक्षा परिणाम में विद्यालय तोपचीखाना की छात्रा कक्षा 12वीं में सानिया पुत्री मोहम्मद साबिर ने 82.40% सारा बानो पुत्री अब्दुल हमीद ने 80.80% और तंजीम बानो पुत्री सलीम खान ने 80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किय है। वही कक्षा 10वीं में भोरनिया मसिरा मुस्तकीम पुत्री मुस्तकीम भोरनिया ने 84.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिनमें लुकमान खान पुत्र मोहम्मद सरवर ने 79.17 प्रतिशत और सलमा बानो पुत्री हाफिज अहमद रज़ा ने 78.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
इसके साथ ही छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्र के तोपचीखाना विद्यालय से ही पूरी शिक्षा प्राप्त की है। इन सभी छात्राओं ने कड़ी मेहनत के दम पर दिखा दिया कि प्रथम आने के लिए शहर के बड़े और नामी स्कूलों में पढ़ना जरूरी नहीं है।
छात्राओं की सराहना:-
विद्यालय के MMVS के सईद अहमद चौहान ने छात्राओं की सराहना की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन हुआ है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
