Loading...

तैबा क्लासेज में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मान किया गया

kota

Follow us

Share

 दारूल उलूम अता-ए-रसूल में हुआ समापन समारोह

कोटा, (रॉयल पत्रिका)। तैबा क्लासेज़ के संयोजक मौलाना कामिल अशरफ़ी ने बताया तंज़ीम उलेमा व इमाम एसोसिएशन के सरपरस्त मोलाना फज़ले हक़ व तंज़ीम के अध्यक्ष सैय्यद तफ़ज़लुर्रेहमान की सरपरस्ती में इमाम एसोसिएशन की ओर से 15 मई 2025 से 14 जून 2025 , 1 महीने तक दारूल उलूम अता-ए-रसूल रज़ा नगर कोटा में समर वेकेशन पर तैबा क्लासेज़ चलाई गई। जिसमे इस्लाम की नैतिक शिक्षा के साथ कला व सामाजिक संस्कृति भी सिखाई गई। छात्राओ ने अधिक संख्या में शिक्षा ग्रहण की।
छात्राओ में हयात शैख़ व छात्रो में अफ़ज़ल प्रथम रहे। सैय्यद तफ़ज़लुर्रेहमान व मौलाना अलाउद्दीन अशरफ़ी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
1500 साला मीलादउन्नबी के उपलक्ष्य में इस्लामिक कला प्रदर्शनी लगाई गई । जिसमे रज़ा एकेडमी की और से सीरत-ए-मुस्तफ़ा पुस्तक तबस्सुम व आलिया शेख़ को दी गई ।
मोलाना फज़ले हक़ ने बताया कि कोई समाज शिक्षा के बग़ैर उन्नति नहीं कर सकता। अल्पसंख्यकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश से तंज़ीम की और से शिक्षा का दिया घर-घर जले ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे जिससे
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि उच्च शिक्षा ग्रहण कर समाज व देश का नाम रोशन करे।
कार्यक्रम में मौलाना अलाउद्दीन अशरफ़ी, मुफ़्ती ख़ातिम, मुफ़्ती शाहबाज़ आलम, मौलाना कामिल अशरफ़ी, मौलाना सलीम अशफ़ाकी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।