दरगाह मीर जी का उर्स 24 जून से शुरू, तीन दिवसीय महफिल-ए-आरफ़ीन में देशभर से आएंगे अकीदतमंद
जयपुर, (रॉयल पत्रिका। जयपुर स्थित दरगाह मीर क़ुर्बान अली में 24 जून से 26 जून 2025 तक तीन दिवसीय उर्स-ए-महबूब-उल-आरफ़ीन हज़रत सैयद महबूब-उर-रहमान नियाज़ी रह. का आयोजन किया जाएगा। यह उर्स मीर जी का बाग, सन्सार चन्द्र रोड, जयपुर में सज्जादानशीन डॉ. सैयद हबीब-उर-रहमान नियाज़ी की सरपरस्ती में मनाया जाएगा।
उर्स की शुरुआत 24 जून को कुरान ख्वानी से होगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क़व्वालों की प्रस्तुति रहेगी। इस मौके पर गुलाम वारिस, गुलाम मुस्तफा, वसीम बरेलवी, तनवीर वासिफ, और अन्य देशभर से आए कव्वाल रंग पेश करेंगे।
25 जून (बुधवार): सुबह फज्र की नमाज के बाद कुल शरीफ, गुलाम यसीन की क़व्वाली, और लंगर का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक दरगाह पर ग़ुस्ल शरीफ, चादर पेशी, और मुल्क व मिल्लत के लिए दुआ होगी।
26 जून (गुरुवार): सुबह 11 बजे “मीलाद शरीफ”, इसके बाद 2 बजे से 5:30 बजे तक महफिल-ए-समा (कव्वाली) आयोजित होगी। समापन हज़रत सैयद महबूब-उर-रहमान साहब की दरगाह पर सलामी, दुआ और कुल शरीफ से किया जाएगा।
इस उर्स में अकीदतमंदों के साथ-साथ कई सूफी विद्वान, कव्वाल और सामाजिक कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे। दरगाह के सज्जादानशीन डॉ. सैयद हबीब-उर-रहमान नियाज़ी ने सभी को कार्यक्रम में शिरकत करने की दावत दी है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
