Loading...

दार-अल-अरक़म पब्लिक स्कूल में शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ

Follow us

Share

 

जयपुर (रॉयल पत्रिका) I दार-अल-अरक़म पब्लिक स्कूल, दिल्ली बाईपास रोड में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर अनेक शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में हाल ही में विद्यालय द्वारा कुछ विशेष गतिविधियाँ करवाई गईं, जिनका उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।

इन गतिविधियों के अंतर्गत छात्रों को गार्डन विज़िट, ब्लाइंड स्कूल विज़िट, साइंस पार्क विज़िट, अनाथालय (ऑर्फ़नेज होम) विज़िट तथा वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) विज़िट करवाई गई। इन सभी स्थानों पर जाकर विद्यार्थियों ने अलग-अलग परिस्थितियों को देखा, समझा और उनसे महत्वपूर्ण सीख प्राप्त की।गार्डन विज़िट के दौरान छात्रों ने प्रकृति के महत्व को समझा और पौधों व पर्यावरण के बारे में ज्ञान अर्जित किया। ब्लाइंड स्कूल विज़िट ने छात्रों के मन में सहानुभूति, करुणा और दूसरों की मदद करने की भावना को विकसित किया। साइंस पार्क की यात्रा से छात्रों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिला और विज्ञान को समझने में रुचि पैदा हुई। अनाथालय और वृद्धाश्रम की यात्रा ने विद्यार्थियों को अपने माता- पिता के प्रति एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कराया तथा मानवता और सेवा भाव का महत्व सिखाया।

इन सभी गतिविधियों के बाद विद्यालय द्वारा छात्रों के लिए एक पिकनिक का आयोजन भी किया गया। पिकनिक के दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर कई मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इससे छात्रों को खुशी, आपसी सहयोग और टीमवर्क का अनुभव मिला।इन सभी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने न केवल ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि उन्हें मानसिक खुशी, आत्म-विश्वास और सामाजिक जागरूकता भी मिली। दार-अल-अरक़म पब्लिक स्कूल की ये पहल वास्तव में सराहनीय है, क्योंकि यह छात्रों को एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।