Loading...

जरूरतमंद बच्चों को दैनिक दिनचर्या व शिक्षा सम्बन्धित सामग्री वितरित की गई

Jaipur

Follow us

Share

चूरू(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर जयपुर रोड स्थित मदरसा जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम में मुफ्ती मोहम्मद शफीक कासमी की अध्यक्षता में डॉक्टर शाहरुख थीम फ़िज़ियोथेरेपिस्ट ने 250 जरूरतमंद बच्चों को किट वितरित किए। जिसमें शिक्षा सम्बन्धित व दैनिक दिनचर्या सामग्री थी और साथ ही साथ डॉक्टर शाहरुख थीम फ़िज़ियोथेरेपिस्ट ने बताया कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम बेसहारा लोगों का सहारा बनकर उनकी हर संभव मदद करें। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आवेश कुरैशी ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस दौरान यूसुफ थीम, अतीक खान, हाफिज अब्दुल सत्तार, कारी जहीर, मास्टर आजम, मौलवी शौकत, मास्टर अब्दुल गफ्फार, मास्टर परवेज, कारी सोहेल, हाफिज हुजैफा, मौलवी शमशुलहुदा, मौलवी मासूम, मौलवी मूसा और सुबहान थीम आदि उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।