Loading...

अस्पताल भवन निर्माण कराने के लिए दाई हलिमा ट्रस्ट के पदाधिकारी सम्मानित

भीलवाड़ा

Follow us

Share

  • जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा ने किया सम्मान

  • अस्पताल निर्माण में कठिन मेहनत के लिए नवाजा गया

  • प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विकास महला रहे मौजूद

भीलवाड़ा (रॉयल पत्रिका)। जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में दाई हलिमा मैटरनिटी और जनरल हॉस्पिटल ट्रस्ट के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

ट्रस्ट के चेयरमैन मोहम्मद रफीक अंसारी, सेक्रेटरी मोहम्मद असलम खान और सलाहकार शब्बीर अहमद शेख को उनके द्वारा कठिन मेहनत कर अस्पताल भवन का निर्माण कराने के लिए सम्मानित किया गया। समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उनके इस योगदान की वहां मौजूद सभी लोगों ने सराहना की।

समारोह में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विकास महला, महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा व अन्य जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। साथ ही, जिले भर से आए प्रकोष्ठ के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।