उर्स में अकीदतमंदों का उमड़ा हुजूम
- बेहतरीन कल के लिए आज संघर्ष करें – फाजिल अशरफी
- हजरत चांद शाह बाबा और जलालुद्दीन बाबा का उर्स सम्पन
जोधपुर (रॉयल पत्रिका)। साजिद खान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सोजती गेट स्थित हजरत चांद शाह बाबा और हजरत जलालुद्दीन बाबा के उर्स के मौके पर अकीदतमंदों का उमड़ा हुजूम उर्स के मौके पर सय्यद मुहम्मद फाजिल अशरफी द्वारा कहा गया कि समाज आने वाली नस्लों के भविष्य के लिए नशे को छोड़कर आज से ही बच्चों की उच्च शिक्षा के प्रबंध के लिए आगे आए तो निश्चित तौर पर आगामी समय में समाज तरक्की की राह पर बढ़ सकता है। इसके लिए हम सबको मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है। मौलाना साजिद हुसैन और मौलाना हाफिज जावेद कादरी ने कहा कि समाज की कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा फिजूलखर्ची में बर्बाद हो रहा है और वह भी नशा, सट्टा, आनलाइन गेमिंग ओर फिजूल रस्मों पर इसलिए अब जरूरत है कि हम आगे बढ़े और समाज की मजबूती के लिए हर उन सभी चीजों का त्याग करें। जिससे समाज को नुकसान होता हो, अगर पीड़ित परिवारों ने नशे की लत, ऑनलाइन गेम, ब्याज, सट्टा, फिजूल खर्ची आदि कुरीतियां छोड़ दी तो निश्चित तौर पर आने वाली नस्ल मजबूती की ओर बढ़ेगी। हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने देश में अमन-चैन और समाज की तरक्की के लिए दुआं की मंच संचालन मास्टर हसनैन ने किया। साजिद खान ने प्रोग्राम में आए सभी अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया। मोहम्मद फुरकान ओर इश्तियाक अत्तारी ने बताया कि इस मौके पर हाजी मोइनुद्दीन अशरफी, मौलाना हाफिज जावेद, मुफ्ती मोहम्मद हुसैन, मौलाना अब्दुल माजीद, मौलाना अब्दुल रहीम, हाफिज मोहम्मद हुसैन, सलीम पंवार, इंसाफ अली भाईजान, मोहम्मद जावेद, शकील पठान, सैयद मौलाना जलालुद्दीन, मौलाना बरकत साहब, मौलाना अली, मौलाना मोहसिन रजा, कारी अत्ताउर रहमान साहब, मौलाना सद्दाम साहब, मास्टर हसनैन अशरफी, आसिफ नूरी, खालिद खलीफा, शाहरुख खान, मोहम्मद फुरकान, मसरूर खान, मोहम्मद जीशान, साजिद खान, माहिर साहब, एडवोकेट खालिद आदि उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
