Loading...

प्रदेश में अपराधी बना रहे हैं भय का माहौल

jaipur

Follow us

Share

राजस्थान में आए दिन चोरी, डकैती, मर्डर, एटीएम लूट, चैन तोड़ी, हत्या करने, बलात्कार, जमीनों पर अतिक्रमण, दलितों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ छेड़खानी, ठगी, नशा तस्करी आदि की खबरें पढ़ने को मिल रही हैं I ऐसा लगने लगा है कि अपराधियों को सरकार और पुलिस का कोई भय नहीं है I प्रदेश में नशे की अवैध वस्तुओं की तस्करी के कारण निचले स्तर तक के लोगों को नशा आसान तरीके से मिल रहा है I नशा तस्करों का प्रदेश में जबरदस्त आतंक फैला हुआ है I नशे के अवैध कारोबार की शिकायत करने वाले लोगों को नशा तस्करों और नशा तस्करी में शामिल पुलिसकर्मियों द्वारा डराया धमकाया जाता है I यही कारण है कि नशे का अवैध कारोबार बड़ा होता जा रहा है I नशा युवाओं में फैशन बनता जा रहा है I यही युवा नशेड़ी बाद में अपराधी बन जाते हैं I पुलिस दिखावे के लिए नशेड़ियों और नशे की वस्तुएं तस्करी करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई तो खूब करती है, फिर भी नशे की सप्लाई पर कोई रुकावट नहीं कर पाती है I इसी तरह प्रदेश में चोरी, डकैती और हत्याओं की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं I अपराधियों में पुलिस और कानून का भय नाममात्र का दिखाई दे रहा है I पुलिस का भय सिर्फ शरीफ लोगों और ईमानदार जनता में ही दिखाई दे रहा है I अपराधी प्रवृत्ति के लोग पुलिस और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं I राजनीतिज्ञ, विधायक, मंत्री भी अपराधियों के पक्ष में थानों और सरकारी दफ्तर में सिफारिश करते नजर आते हैं I यही कारण है कि जनता में भय का माहौल बन गया है I करौली जिले में एक महिला के पैरों में चांदी के कड़ों को डकैत पैर  काट कर ले गए और महिला को मरने के लिए छोड़ दिया I प्रदेश में प्राइवेट सवारी बसें नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं I इन्हीं बसों के जरिए नशे की वस्तुएं सोने चांदी की अवैध ढुलाई एवं चोरी के सामान की आपूर्ति की जा रही है I अवैध विस्फोटक होने के कारण सवारी एसी बस में 25 लोग जलकर मर गए I ग्रामीण क्षेत्रों में कई दबंगों ने वाहनों से दलित और गरीब लोगों को कुचल कर मारने की कोशिश की I लेकिन सरकार और पुलिस की ओर से कोई इस तरह की कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है, जिससे अपराधी अपराध करने के बाद सोचे कि वह अपराध कभी नहीं करेगा और दूसरे भी अपराध करने से पहले सोचें कि अपराध करना आसान नहीं है I अफगानिस्तान, सऊदी अरब, ईरान आदि देशों में चोरी, बलात्कार और अन्य प्रकार के अपराध काफी कम सामने आते हैं, क्योंकि वहां अपराधियों में कानून और सुरक्षा बलों का भय स्पष्ट दिखाई देता है अपराध करने से पहले अपराधी सौ  बार सोचता है I लेकिन यहां अपराधी सोचते हैं कि पकड़े जाने पर भी वह कुछ दिनों बाद आसानी से छूट जाएंगे I यही कारण है कि देश में विभिन्न तरह के अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है I वैसे राजस्थान सरकार ने अपराध रोकने के लिए कई बार बयानबाजी की है, लेकिन उसका अपराधियों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा I सरकार ने पुलिस महकमें के पुलिस अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले भी किए हैं I अब देखना है कि प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण किया जा सकेगा या फिर पहले जैसे ही अपराधों की खबरें पढ़ने को मिलती रहेंगी I

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।