Loading...

अवैध हथियार रखने वाला बदमाश गिरफ्तार

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन ‘आग’ के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना शास्त्री नगर पुलिस के साथ मिलकर कुख्यात 777 वसीम मोटा गैंग के सक्रिय सदस्य मोहम्मद सलमान उर्फ कबूतर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना शास्त्री नगर में मुकदमा संख्या 173/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलमान उर्फ कबूतर, निवासी मेहनत नगर हटवाड़ा, थाना सोडाला, जयपुर, 777 गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह अवैध हथियार अपने पास रखकर बाजार में दुकानदारों से वसूली करता था और भय फैलाता था। पूछताछ में उसने कबूला कि यह हथियार उसने वसीम अहमद उर्फ मोटा निवासी शास्त्री नगर से खरीदा था। यह गैंग जयपुर के भट्टाबस्ती, शास्त्री नगर, संजय सर्किल, सदर, विधायकपुरी और नाहरगढ़ इलाकों में आपराधिक गतिविधियों के जरिए दहशत फैलाता है। गैंग के सदस्य आपस में भी वर्चस्व को लेकर लड़ाई-झगड़े, आगजनी व तोड़फोड़ जैसी घटनाएं करते हैं। सलमान उर्फ कबूतर आदतन अपराधी है, जिस पर जयपुर के विभिन्न थानों में 10 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, लूट, वसूली, हत्या का प्रयास, बलात्कार, पॉक्सो, एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। इस कार्रवाई में सीएसटी टीम के कांस्टेबल अजय और महेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।