राजस्थान भिश्ती समाज विकास समिति के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता 24 फरवरी
- फीलखाना अब्बासी प्रीमियम लीग सीजन-2 का 24 से 26 फरवरी तक होगा आयोजन
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान भिश्ती समाज विकास समिति द्वारा अब्बासी समाज के युवाओं के लिए 24 फरवरी से फीलखाना अब्बासी प्रीमियम लीग (F.A.P.L) सीजन-2 का आयोजन 24, 25 और 26 फरवरी 2025 को आयोजन किया जा रहा है। अब्बासी समाज के जिला अध्यक्ष मोहम्मद साबिर अब्बासी ने बताया कि युवा देश का भविष्य हैं, समाज के युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिये एवं सामाजिक बुराइयों जैसे कि नशा आदि से युवाओं का ध्यान हटाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बारवाल क्रिकेट ग्राउंड, गोनेर रोड, लुनियावास, जयपुर में होगा। टूर्नामेंट में जयपुर के अब्बासी समाज की 16 टीमें भाग लेंगी। यह टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट होगा जिसमें सभी मैच 10 ओवर के होंगे और नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। मैचों का लाइव अपडेट क्रिक हिरोज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य जयपुर के अब्बासी समाज के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना और युवाओं को एक मंच प्रदान करना है। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द मैच, हैट्रिक, शतक, लगातार 6 छक्के और लगातार 6 चौके लगाने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष ट्रॉफियों से सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य किया गया है, जिसमें टी-शर्ट, ब्लैक लॉवर और स्पोर्ट्स शूज शामिल हैं। खिलाड़ियों को अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक आईडी और दो फोटो जमा करनी होंगी। आयोजन समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल जयपुर के अब्बासी, भिश्ती बिरादरी के खिलाड़ी ही इसमें भाग ले सकते हैं और किसी भी अन्य समाज के खिलाड़ी के पाए जाने पर टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।टूर्नामेंट के आयोजक कमरूद्दीन पटेल (अध्यक्ष, राजस्थान भिश्ती समाज विकास समिति) और अन्य सदस्य साबिर (जिला अध्यक्ष, ABAWA) और समीर (सदस्य) ने बताया कि एंट्री फीस 5500 रुपये रखी गई है। आयोजकों ने सभी टीमों से समय पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है। इस अवसर पर समाज की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
