Loading...

इंटेलेक्चुअल मुस्लिम्स सोसाइटी ‌के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

Jaipur

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय चूरू पर “इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू” के जनरल सेक्रेटरी डॉ. एफ.एच. गौरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कौम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया और उन पर सकारात्मक चर्चा की। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। बैठक में सामाजिक समरसता, युवाओं की शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे विषयों पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया गया। प्रतिनिधिमंडल में सोसाइटी के अध्यक्ष शौकत अली खान झरिया (सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), कोषाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान (प्राचार्य), वरिष्ठ संयुक्त सचिव डॉ. क़ादिर हुसैन (चिकित्सा अधिकारी – यूनानी) और समीर खान मुन्याण शामिल रहे। सभी सदस्यों ने प्रशासन के सहयोगात्मक रवैये की सराहना करते हुए आशा जताई कि आगे भी इस प्रकार की संवादात्मक बैठकों से समाज के समग्र विकास में गति मिलेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।