Loading...

पार्षद मोहम्मद आसिम ने वार्ड नं 52 में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण 

Jaipur

Follow us

Share

कोटा.(रॉयल पत्रिका)।  कोटा उत्तर के पार्षद मोहम्मद आसिम ने 11 दिसम्बर 2024 मंगलवार को अपने वार्ड 52 में जीर्णोद्धार करवाए गए सामुदायिक भवन “डॉ. ज़ाकिर हुसैन मेमोरियल सामुदायिक भवन” का लोकार्पण किया।इस दौरान सैफुल्लाह ख़ान,आसिफ हुसैन, मुहम्मद ख़ालिद,अनवर हुसैन,वहीद, सलाहुद्दीन क़ुरैशी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे। पार्षद मोहम्मद आसिम ने बताया कि उनके वार्ड में यही एकमात्र सामुदायिक भवन था जो पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो चुका था जिस कारण क्षेत्रवासी इसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उनके काफ़ी प्रयासों से कुछ महीनों पहले भवन के जीर्णोद्धार का बजट पास हुआ और इसका जीर्णोद्धार पार्षद शबनम क़ुरैशी के सहयोग से करवाया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।