सज्जाद अजीज एडवोकेट अध्यक्ष एवं शुजाअत राजा एडवोकेट सचिव निर्वाचित
-काउंसिल ऑफ़ टैक्स प्रोफेशनल्स के चुनाव संपन्न
काउंसिल ऑफ़ टैक्स प्रोफेशनल्स की कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के 7 फरवरी 2026 को चुनाव संपन्न करवाए गए I कार्यकारिणी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी सी.ए. रघुवीर सिंह पूनिया के निर्देशन में करवाए गए I कार्यकारिणी के लिए सज्जाद अजीज एडवोकेट को अध्यक्ष, शुजाअत राजा एडवोकेट को सचिव, फ़जलुर्रहमान खान एडवोकेट को उपाध्यक्ष, आफताब खान एडवोकेट को संयुक्त सचिव एवं सरवर आलम एडवोकेट को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया I इसी तरह मोहम्मद रेहान एडवोकेट, सादिक अजीज चार्टर्ड अकाउंटेंट, सैयद मुर्तजा दिलशाद एडवोकेट, शफी मोहम्मद चौहान एडवोकेट, अमजद अली टैक्स सलाहकार एवं जुबैर नकवी एडवोकेट को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का सदस्य निर्वाचित किया गया I एजीएम के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति को विधिवत शपथ दिलाई गई I सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परिषद के नियमों, उद्देश्यों तथा पेशेवर गरिमा के पालन की शपथ ली I
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सज्जाद अज़ीज़ एडवोकेट में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में परिषद की भावी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कर-जागरूकता पेशेवर प्रशिक्षण एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया I उन्होंने आगामी अवधि में टैक्स कांफ्रेंस (Tax Conference) आयोजित करने की योजना की घोषणा की, जिससे कर पेशेवरों को नवीन कानूनों एवं व्यावहारिक अनुभवों का लाभ मिल सके I साथ ही उन्होंने परिषद का सदस्य अभियान (Membership Program) प्रारंभ करने की प्रतिबध्द्ता व्यक्त की, जिसका विस्तार संपूर्ण राजस्थान स्तर पर किया जाएगा I
वहीं सचिव शुजाअत राजा एडवोकेट ने परिषद के आगामी कार्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
