एशिया में फिर फैल रहा कोरोना: सिंगापुर-हांगकांग में मामले बढ़े, सतर्क रहने की जरूरत
सिंगापुर, (एजेंसी)। दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस (Covid 19) एक बार फिर लौट आया है। एशिया के कई देशों में इसने दस्तक दे दी है और अब तेजी से यह अपने पैर फैला रहा है। हांगकांग से लेकर सिंगापुर तक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। परेशानी की बात तो यह है कि यह मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जिस हिसाब एशिया में इसके फैलने का खतरा बन गया है। हांगकांग में कोरोना अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। यहां तेजी से केसेस बढ़ने लगे हैं। हांगकांग में 3 मई वाले वीकेंड में कोविड से 31 मौतें हुई। वहीं कोविड के सिम्टम्स वाले पेशेंट्स भी हॉस्पिटल्स में लगातार बढ़ रहे हैं। हर कोई इसकी चपेट में आता जा रहा है।
- सिंगापुर में 14,000 केस
वहीं, सिंगापुर भी इससे अछूता नहीं है। वहां भी इसे लेकर के हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 3 मई से शुरू हुए सप्ताह में कोविड केसेस में 28% की बढ़ोतरी हुई। यह मामले 14,000 के पार पहुंच गए हैं। हर दिन अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या 30% तक बढ़ी है।
- चीन और थाईलैंड अलर्ट मोड़ पर
हालांकि हेल्थ मिनिस्ट्री का इसे लेकर के कहना है कि अभी तक कोई भी ऐसा संकेत नहीं मिला जिससे यह कहा जा सके कि इसका नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक है। बढ़ते कोविड केसेस को देखते हुए चीन और थाईलैंड सरकारें भी अलर्ट पर हैं। चाइना में कोविड मरीजों की संख्या डबल हो गई है। वहीं थाईलैंड में क्लस्टर आउटब्रेक के मामले सामने आ रहे हैं। यानी कि किसी एक इलाके में केसेस अचानक से बढ़ना। थाईलैंड के दो अलग-अलग इलाकों में तेजी से कोविड केसेस बढ़ने लगे हैं।
भारत में क्या है स्थिति?
कोरोना के मामले नहीं आ रहे हैं। कोविड फिर से फैलने जैसा कोई खतरा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। मगर खतरा नहीं है, इसका मतलब यह नहीं कि खतरा हो भी नहीं सकता। हम पहले भी कोरोना का विनाश भुगत चुके हैं। इसीलिए पहले से सतर्क रहने में ही समझदारी है, इससे पहले कि हमारे देश में यह खतरा फैले।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
