Loading...

ऑपरेशन सिंदूर की हीरो पर विवादित बयान: मंत्री विजय शाह के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर FIR, इस्तीफे की मांग तेज

Jaipur

Follow us

Share

इंदौर। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला इंदौर से लगभग 30 किलोमीटर दूर महू के मानपुर थाने में बुधवार रात करीब 11 बजे दर्ज हुआ। घटना उस समय की है जब मंत्री विजय शाह महू में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर मानपुर पुलिस ने मंत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152, 196 और 197 के तहत केस दर्ज किया है।

सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से कर्नल सोफिया कुरैशी के नेतृत्व में सेना के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की गई उसके बाद मंत्री विजय शाह ने मंच से कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम नहीं लेते हुए उन्हें आतंकवादियों की बहन बता दिया। फिलहाल जैसे ही मंत्री विजय शाह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस पूरे ही मामले में जहां भाजपा संगठन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया

हाईकोर्ट ने दिए थे मंत्री के खिलाफ FIR के निर्देश
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने सवत संज्ञान लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश मध्य प्रदेश के डीजीपी को दिए। साथ ही निर्देश भी दिए की इस पूरे मामले में चार घंटे में मंत्री विजय शाह के खिलाफ पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए। जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मानपुर पुलिस ने मंत्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं सीएम मोहन यादव ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कार्रवाई को लेकर ट्वीट किया है।

मंत्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, इस्तीफे की मांग
इस पूरे मामले में FIR दर्ज करने की पुष्टि ग्रामीण डीआईजी निमिष अग्रवाल के द्वारा की गई है। बता दें कि हाईकोर्ट जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने मंत्री के विवादित बयान को संज्ञान में लिया था। कोर्ट ने मंत्री के खिलाफ 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये थे। मंत्री से खुले मंच से कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताया था। जिसके बाद से ही बवाल शुरु हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हर कोई मंत्री के बयान की आलोचना कर रहा है। कांग्रेस ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मंत्री विजय शाह के बंगले पर उनकी नेम प्लेट पर कालिख तक पोत दी थी। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

मंत्री विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चर्चाओं में आई कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था। महू में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, ”मोदीजी समाज के लिए जी रहे हैं। जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े। उन लोगों को मारने के लिए हमने उनकी बहन को भेज कर ऐसी की तैसी करवाई।” एक तरह से मंत्री ने नाम लिए बिना सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन करार दिया था।

बयान पर मंत्री ने मांगी माफी, दी सफाई

मामले के तूल पकड़ने के बाद जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने अपने बयान पर खेद जताया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने अपनी सफाई में कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने जिस तरीके से उनका सिंदूर उजाड़ने वालों को जवाब दिया है, उसी भावना के तहत मेरी बात कही गई थी। मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है।” मंत्री ने आगे कहा, “आतंकियों ने कपड़े उतारकर और धर्म पूछकर लोगों को मारा, जिससे मेरा मन बहुत आहत हुआ। दुखी मन से मुंह से कोई बात निकल गई हो, तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं।” कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति सम्मान जताते हुए उन्होंने कहा, “मैं उनके बारे में कुछ गलत सोच भी नहीं सकता। वह मेरे लिए सगी बहन से बढ़कर हैं, जिन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर देश का नाम रोशन किया है। मैं उन्हें सलाम करता हूं।”

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।