पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अपमान तथा कांग्रेस विधायकों के निलम्बन को लेकर कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
शब्बीर हुसैन
बारां, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी को दादी बताकर किए गए अपमान तथा विधानसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा सहित 6 कांग्रेस विधायकों के निलम्बन के विरोध में कांग्रेसी पार्टी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शनिवार 22 फरवरी को कांग्रेसजनों द्वारा शहर के प्रताप चौक पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया गया और मुख्यमंत्री व सत्ताधारी पार्टी के विरोध में प्रदर्षन करते हुए नारेबाजी की गई। धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने राजस्थान विधानसभा में देश की पूर्व महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी एवं कांग्रेस विधायकों के निलंबन को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की तरह अब विधानसभा में भी विपक्ष की आवाज दबाने का तरीका अपनाया है। पहले भाजपा सरकार के एक मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की गई और जब कांग्रेस विधायकों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया। यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष को दबाने में जुटी है। कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि देश के लिए जान देने वाली महिला नेता श्रीमती इंदिरा गांधी पर की गई अपमानजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। भाजपा सरकार पूरी तरह से तमाशा बन गई है और उसके पास पिछले एक साल में गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, पीसीसी सचिव चंद्रसिंह राणा, हंसराज मीणा उदपुरिया, पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष किषनगंज अजीज नाजा, ब्लॉक अध्यंक्ष मांगरोल रामस्वरूप बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष अटरू भारतेन्द्र सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता अशरफ देशवाली, पार्षद पीयूष सोनी, मयंक मथोडिया, पार्षद जाकिर खान, हरिराम एरवाल, रोहित यादव, नासिर मिर्ज़ा, विरेन्द्र शान्त, ऋतिक शर्मा, अनिल सैन, बबलू नामा, उमेश सोनी, महावीर वर्मा, सुरेंद्र कुमार नागर, सोनू वाल्मीकि, लोकेश बैरवा, पंकज मीणा, गोलू मीणा, ओपी शर्मा, अनिल मेघवाल आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
