Loading...

कांग्रेस युवा संवाद व सम्मान समारोह

चूरू

Follow us

Share

चूरू,(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर स्थित तेजा भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया का स्वागत सम्मान समारोह व युवाओं से संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक रफ़ीक मंडेलिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करते हुए लगातार प्रयास करने से सफलता की निश्चित रूप से प्राप्ति होगी। असफलता से ना घबरा कर सीख लेने की जरूरत है। मंडेलिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जन विरोधी व युवा विरोधी नीतियो से सावधान रहने की जरूरत है।भाजपा देश मे बांटने की राजनीति करती है, हिन्दू को मुस्लिम से, शहरी को आदिवासी से लड़वाकर, देश के मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने का कार्य करती है। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े युवाओं को भाजपा की जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करना होगा व सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में पूरी ताकत से कार्य करना होगा। कार्यक्रम आयोजक हेमंत सिहाग ने रफ़ीक मंडेलिया, इरशाद मंडेलिया, डॉ. बी के चौधरी, गोविंद महँसरिया, रक्षपाल सिहाग,रमजान खान,सोहन लाल मेघवाल, प्यारेलाल दानोदिया, किशोर धांधू,असलम खोकर,मो. हुसैन निर्वाण, संजय भाटी, जमील चौहान, हर्ष लाम्बा, निसार खान झारिया, शाहरूख खान का साफा, शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। हेमंत सिहाग ने स्वागत करते हुए  सभी का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं के हित में कार्य किये हैं  व रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किये। युवाओं को सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे झूठ को उजागर करना होगा व भाजपा की जनविरोधी व युवा विरोधी नीतियों का डटकर सामना करना होगा। सिहाग ने बताया कि समस्त युवा सकारात्मक राजनीति के माध्यम से पंचायत व नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करें, जिससे हमारे नेता राहुल गाँधी, सचिन पायलट व रफ़ीक मंडेलिया को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को पूर्व सभापति गोविंद महँसरिया, रमजान खान, डॉ. बी के चौधरी, मो. हुसैन निर्वाण, सोहनलाल मेघवाल, प्यारेलाल दानोदिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।