पाली संभाग को पुनः बहाल करवाने के लिए वकील मंडल द्वारा दिए जा रहे धरने का कांग्रेस ने किया समर्थन
पाली(रॉयल पत्रिका)। राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए जिलों में से 9 जिलों व तीन संभाग को राजस्थान की भाजपा सरकार ने निरस्त करने का जो निर्णय लिया है। उस संदर्भ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने वकील मण्डल के धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कांग्रेस सरकार ने पाली, जालौर, सिरोही एवं सांचौर को मिलाकर पाली संभाग का गठन किया था। राज्य सरकार ने संभाग मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त पुलिस कार्यालय खोल दिया था। और बड़े-बड़े अधिकारियों का पदस्थापन भी हो गया था। यहां सुचारू रूप से कार्य चल रहा था। संभाग बनने से यहां के लोगों को कई तरह की उम्मीदें जगी थी। आमजन सोच रहा था कि आने वाले बजट में पाली संभाग में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। लेकिन राज्य मे भाजपा सरकार ने बिना सोचे समझे ऐसा फैसला कर दिया। जिससे ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार जिस तरीके से हर मोर्चे पर विफल रही है। उसमें यह भी एक बहुत बड़ी कड़ी है। जिसमें साफ नजर आता है कि इनका प्रशासनिक फेलियर सिस्टम बहुत बड़ी वजह है। भाजपा सरकार के इस अविवेकपूर्ण निर्णय को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पाली ने कांग्रेस कार्यालय से बड़ी तादाद में रैली निकाल कर जिला कलेक्टर महोदय के मार्फत ज्ञापन दिया जिसमें राजस्थान के राज्यपाल महोदय से संभाग को बहाल करने की जोर शोर से मांग उठाई गई। इसका भी सरकार को कोई असर नहीं हुआ। इसका दूसरा पहलू यह है कि जब से संभाग निरस्त हुआ है। तब से ही वकील मंडल के लोग अनशन पर बैठे है जो एक ऐतिहासिक साहस भरा कदम है। लगातार इतने दिनो तक धरना प्रदर्शन करना यह बहुत बड़ी बात है। यह जानकारी देते हुए जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि इसी संदर्भ में आज कांग्रेस भवन से सेशन कोर्ट के बाहर चल रहे पाली संभाग बचाओ आंदोलन अध्यक्ष मगराज सोनी के धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में सम्मिलित होकर वकील मंडल की हौसला अफजाई की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, प्रदेश सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, एडवोकेट भागीरथ सिंह राजपुरोहित, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिंह राजपुरोहित, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद , जिला महासचिव रफीक चौहान, मांगुसिह दूदावत, मोहन सिंह राजपुरोहित, आमीन अली रंगरेज, , अनवर खां सिपाही सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
