Loading...

डॉ भीमराव अंबेडकर पर कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Jaipur

Follow us

Share

पाली(रॉयल पत्रिका)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के बाद भाजपा उस घृणित घटना पर शर्मिंदा होने की बजाय कॉंग्रेस सांसदो को संसद में प्रवेश से रोकने के लिए धक्का मुक्की करने और नेता विपक्ष राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ झूठा केस दर्ज करवाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में देश के गृह मंत्री अमित शाह का शाम 4:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकारी देते हुए जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा, हिन्दुस्तान। के जैसे नारों के साथ पुतला फूंका। पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी, सेवादल प्रदेश महासचिव मोहन हटेला, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, जोगाराम सोलंकी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, मदनसिंह जागरवाल, प्रकाश सांखला, सज्जन बी राज, जिला महासचिव रफीक चौहान, पुष्पराज सोनी, रफीक बाबू भाई गौरी, मण्डल अध्यक्ष शकील नागौरी, राजू बंजारा, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, अजीज लीडर, शहजाद असगर कूरैशी, मांगुसिह दूदावत, आमीन अली रंगरेज, ताराचंद टांक, दिलीपसिंह रावलवास, असगर खत्री, चन्द्र कान्त मारू, सुनील रामावत, ललित बामनिया, सलीम रंगरेज, जावेद जिलानी, रामचंद्र बुनकर, रमेश तुनगरिया, अशोक कुमार, मांगीलाल सोलंकी, चिमनलाल वर्मा, रामलाल रैगर, किशन बंजारा, विजय जोशी, चांद रंगरेज, हसन भाटी, मुन्ना भाई, अनवर खां सिपाही सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।