Loading...

जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:

जयपुर

Follow us

Share

हवामहल–आमेर जोन कमिश्नर कार्यालय का घेराव

  • जोन कमिश्नर सीमा चौधरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

  • जन समस्याओं की अनदेखी पर चढ़ा सियासी पारा

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के हवामहल-आमेर जोन में 13 जनवरी को सियासी पारा चढ़ गया। जन समस्याओं की लगातार हो रही अनदेखी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोन उपायुक्त (DC) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोन कमिश्नर सीमा चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।

अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे और डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। उनका कहना था कि क्षेत्र में गंदगी, सीवर और पानी जैसी समस्याओं का अंबार लगा है, लेकिन जोन कमिश्नर और अन्य अधिकारी आम जनता की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।