इंदिरा गांधी पर असंसदीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चूरू जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को लेकर राजस्थान विधानसभा में की गई असंसदीय टिप्पणी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ चूरू जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के आगे विधानसभा अध्यक्ष का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। चूरू जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड ने कहा कि दिल्ली की तरह अब भाजपा राजस्थान में भी नीच हरकतों पर उतर आई है। विश्व विख्यात नेता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में भाजपा के अविनाश गहलोत द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी की उनको माफी मांगनी चाहिए। लेकिन गहलोत को सस्पेंड करने की बजाए राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष को भाषण देने से रोकने के साथ तानाशाही दिखाते हुए प्रदेशाध्यक्ष समेत 6 विधायकों को सस्पेंड करना सरासर लोकतंत्र का अपमान और तानाशाही है। मैं इसकी कड़े शब्दों में भाजपा के इस जनता विरोधी, लोकतंत्र विरोधी, अनैतिक व्यवहार की निंदा करता हूं। इस लज्जाहीन और अमर्यादित टिप्पणी के लिए अविनाश गहलोत को माफी मांगनी चाहिए, साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन को तत्काल निरस्त कर सदस्यता बहाल करने की मांग की।आगे उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अब लोकतंत्र के मंदिर में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान के साथ न तो बोलने का अधिकार बचा है और गलत बातों का विरोध करने पर तत्काल निलंबित कर सदन से बाहर कर देना सत्ताधारी भाजपा सरकार की निरंकुश और तानाशाही रवैये को दर्शाती है। इस दौरान नगर अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर दादु, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, वरिष्ठ नेता मोहम्मद हुसैन निर्वाण, किसान नेता आदूराम न्यौल, रमजान खां, नारायण बालाण, सीताराम खटीक, रामप्रताप कांटिवाल, अबरार खां, जमील चौहान, विमल शर्मा, ताराचन्द सारण, सोहनलाल मेघवाल, सोयल डीके, सद्दाम हुसैन, अजीज दिलावरखानी, मुस्ताक खां, शेर खान मलखाण, बजरंग बजाड, श्रवण बसेर, रामचन्द्र सुण्डा, कुरडाराम भाकर, असलम खां मोयल, कृष्ण सुण्डा, युसुफ लुहार, सदीक लीलगर, बालीबाई, अली मोहम्मद भाटी, समीउल्लाह, किशानाराम बाबल, महबूब खान, शंकर चंदेलिया, रामनारायण व्यास, अनिल श्योता, घनश्याम अलवरिया, सिराज जोईया, जाफर खां जोईया, किशन प्रजापत, आमीन खां, फरमान खां, चन्दनमल मेघवाल, राजेश फोजी, शकुर शेख, विजय जालान, अब्बास खां, बाबू मंत्री, प्रमेन्द्र सिहाग, अनीस खां, ज्योति सिंह, सूर्यप्रकाश वर्मा, विकास मील, हेमन्त सिहाग, अजीज गौरी, हाजी जाफर, प्यारेलाल दानोदिया, इस्माईल भाटी, इस्लाम खान, धर्मेंद्र ढाका, नरेश पिलानिया, अली हसन, सोयल, शमशेर खां, अब्दुला कुरेशी, सलीम गौरी, मनीष कुमावत, हेमन्त सैनी, बुन्दा लुहार, गोपाल शर्मा, मदन मेघवाल, आनन्द सैनी, अनूप लुगरिया, जाफर दोलतखानी, नानकराम डूडी, दिपेश शर्मा, सुलेमान मणियार, नीरज शर्मा, फारूक चौहान, रामानन्द सातडा, सचिन सैनी, रामनिवास सारण, खालिद कुरैशी, प्रित चावरिया, सुरेन्द्र कोठारी, प्रताप पुनियां, हरफूल भाम्भू, निरंजन शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
