Loading...

कांग्रेस जनों ने हकीम भाई के अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी कर निकाला जुलूस

पाली

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

पाली (रॉयल पत्रिका) I राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई का सूरजपोल पर शहर कांग्रेस जनों द्वारा शानदार स्वागत एवं आतिशबाजी कर जुलूस के रूप में कांग्रेस भवन में पहुँचकर कर बैठक कर कार्यकताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया ।

पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर सूरजपोल पर कांग्रेस जनों द्वारा हकीम भाई का स्वागत हुआ । इस दौरान हकीम भाई ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात कांग्रेस जनों ने जुलूस के रूप में सूरजपोल से दुपहिया वाहनों से कांग्रेस भवन पहुँचे।

इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और पाली विधायक भीमराज भाटी का आभार जताया। इसके पश्चात कांग्रेस भवन में राजीव गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा के रूप में सभी कांग्रेस जनों को संबोधित कर सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पाली जिला के अध्यक्ष अजीज दर्द,  पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, राजीव गाँधी पंचायती राज जिलाध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल, यशपाल सिंह कुम्पावत, मांगू सिंह दुदावत, रामचन्द्र बुनकर, चेलाराम राबबड़ा, नीलम बिरला, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बंजारा, प्रकाश सांखला, शकील नागौरी, हसन भाटी, गोरधन देवासी, रफीक चौहान, लक्ष्मण कच्छवहा, रोहित,  इंसाफ घोसी, पूरण आर्य,  एनएसयूआई अध्यक्ष विजय जोशी, मोनू मेघवाल, महावीर कटारिया,  दिलीप ओड, विनोद मोदी, भैराराम गुर्जर, प्रकाश चौहान, डॉ.रमेश कुमार चावला, ताराचंद चन्दनानी, मुकेश देवासी, शकील नागौरी  के साथ सैंकड़ों कांग्रेस जनों ने हकीम भाई का साफा और माला पहना कर स्वागत किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।