कांग्रेस प्रभारी ने ली पाली शहर कलाम बाजार मंडल की संगठनात्मक बैठक
पाली, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पाली शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवराज बोराणा के निर्देश पर पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कलाम बाज़ार मंडल कांग्रेस की बैठक केरिया दरवाजा, लोढा मार्केट, पाली में अध्यक्ष शक़ील अहमद नागौरी की अध्यक्षता में एवं विधानसभा क्षेत्र पाली प्रभारी हिमपाल सिंह देवल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुई। जिसमें पाली शहर कांग्रेस बाजार कलाम मंडल द्वारा बैठक में मौजूद पाली विधानसभा प्रभारी हिमपाल सिंह देवल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री भंवर राव का मंडल अध्यक्ष शक़ील अहमद नागौरी के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के पार्षद, वार्ड अध्य्क्ष, बूथ अध्य्क्ष, वार्डो के वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा राजस्थानी परम्परागत रूप से साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक की अध्य्क्षता करते हुए कलाम बाजार मंडल अध्यक्ष शक़ील अहमद नागौरी ने मंडल क्षेत्र में संगठन द्वारा कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए की जा रही गतिविधियों से अवगत कराते हुए प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यो को मंडल की जानकारी देते बताया की। मंडल की कार्यकारिणी के गठन से पूर्व मंडल के 18 वार्डो में 37 बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नही होने के कारण संगठन में खोखलापन आ गया था। जिस पर प्रदेश, जिला, शहर, अध्य्क्ष के निर्देशानुसार मंडल के सदस्यों ने हर बूथ पर अच्छे और सच्चे कांग्रेस व नए कांग्रेस विचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनको पार्टी से जोड़ने के साथ बूथ एवं वार्ड लेवल के संगठन को मजबूत करने का काम जारी है, जिससे आगामी नगर निगम के चुनावों में वार्डो में बाहरी व धनबल से कांग्रेस का टिकट लाकर कांग्रेस का बेड़ा गर्क करने वाले लोगों से मुक्ति दिलाने के साथ कांग्रेस के बेदाग स्वच्छ छवि एवं मजबूत जनाधार वाले स्थानीय वरिष्ठ एवं मजबूत कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर चुनावी मैदान में उतारने के लिए प्रदेश हाईकमान को अवगत कराने के साथ मंडल द्वारा चयनित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने की सिफारिश करके साथ कांग्रेस पार्टी का विजय परचम लहराने का प्रयास मजबूती से किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा वार्डो से कांग्रेस के पार्षद चुनाव जीतकर वर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन व दमनकारी नीतियों का विरोध कर आम जनता को सड़क, नाली, सीवरेज लाइन के साथ मंडल क्षेत्र के पानी से भराव से त्रस्त लोगों को राहत दिलाने के साथ आम जनता के जरूरी कार्य पूरा कराया जा सके व आमजन में कांग्रेस की छवि को मजबूत किया जा सके।प्रदेश प्रभारी हिमपाल सिंह देवल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आपके मंडल पदाधिकारियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निवारण के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बायोडाटा को ऑन लाइन कर उनकी कांग्रेस के समपर्ण की मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे बूथ वार्डो व मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी व आमजन के लिए किए गए कार्यो का मूल्यांकन किया जाएगा व धनबल के आधार पर पार्टी का टिकट लाकर चुनाव लड़ने वाले लोगो पर लगाम लगाने के साथ ऐसे कार्यकर्ताओं जिससे कांग्रेस पारी में रह कर कर कांग्रेस को कमजोर करने वाले लोगो को कांग्रेस से विदा किया जाकर पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सुपर्द की जाएगी जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बना रहे व आगामी नगर निगम, परिषद,पालिका, पंचायत चुनावों में जमीन से जुड़े मजबूत कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह राजपुरोहित, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, शहर कांग्रेस संगठन महासचिव भंवर राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं हक अधिकार के लिए सदैव कार्यकर्ताओं से साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंडल क्षेत्र के पूर्व पार्षद मोइनुद्दीन भाटी, आमीन अली रंगरेज, हाजी इंसाफ मोयल, मांगूसिंह दुदावत, रईस अली रँगरेज, जिला प्रवक्ता रफ़ीक चौहान, महेश परिहार, ओमप्रकाश रांकावत, रमेश परिहार, असगर कुरेशी, राजेश बलाई, मुनाजिर अली, रजा अली, जमाल खान घोसी, मोहम्मद सत्तार पठान, कमरुद्दीन पठान, निखिल बारिया, सरवन कंसारा, हाजी अनवर अली सिरोहा, गोपाल शर्मा, फारूक रंगीला, मूलचंद राठौड़, यासीन शबावत, मोइन नागौरी, अयूब अली रंगरेज, भावेश मेवाड़ा, तुलसीदास गरीब बाजार मंडल क्षेत्र समस्त पार्षदगण कांग्रेस के साथ संगठन के सभी बूथ व वार्ड अध्य्क्ष पदाधिकारी समस्त ब्लॉक मंडल कांग्रेस के कार्यकर्ता बैठक में रहे व पाली शहर में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिशा निर्देश व उपयोगी सुझावों पर विचारों विमर्श कर अमल करने का आह्वान किया अध्य्क्ष नागौरी ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
