रूबी खान के नेतृत्व में कांग्रेस डेलिगेशन अलीगढ़ पहुंचा, पीड़ितों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया
- गोकशी के शक में चार मुस्लिम युवकों की बेरहमी से पिटाई के बाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने अलीगढ़ पहुंचकर घायलों से की मुलाकात
जयपुर/अलीगढ़।उत्तर प्रदेश के अलीगढ में गोकशी के शक के आधार पर चार मुस्लिम युवकों की बेरहमी से की गई। पिटाई ने केवल अलीगढ ही नहीं, पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है और वे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में भर्ती हैं। घटना के बाद कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को अलीगढ़ भेजा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर पहुँचे इस डेलिगेशन ने मेडिकल कॉलेज जाकर सभी घायलों से मुलाकात की, उनकी स्थिति की जानकारी ली और परिजनों को हर संभव सहयोग व न्याय का भरोसा दिलाया।
- रूबी खान के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन और यूपी प्रभारी रूबी खान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सह प्रभारी पश्चिम यूपी महमूद खान, AICC लीगल हेड रईस अंसारी, कार्यालय प्रभारी अनवर अनीस, प्रदेश महासचिव विंसेंट जोएल, मंडल प्रभारी मुनीर अकबर, महानगर अध्यक्ष वसीम ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अनवर आक़िल, लीगल हेड असद मिर्जा, जमील अहमद, सगीर कुरैशी, मुस्तकीम अंसारी, हाशिम खान, साहिल खान, लीना कुमार और कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
इस मौके पर रूबी खान ने कहा कियह सिर्फ इंसान पर हमला नहीं, इंसानियत पर हमला है। समाज की आत्मा को झकझोर देने वाली इस घटना पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक है। हम चाहते हैं कि ऐसी मिसाल कायम हो जिससे भविष्य में कोई इस तरह की हैवानियत करने की हिम्मत न कर सके।
पीड़ितों के अनुसार, वे एक वैध स्लॉटर हाउस से मीट लेकर अतरौली जा रहे थे जब हरदुआगंज क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी रोककर ₹50,000 की अवैध मांग की। इनकार करने पर उन्हें गोकशी के झूठे आरोप में फंसा कर इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हैं, और वे गंभीर स्थिति में हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
