भारत में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं एवं बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। आदर्श नगर स्थित अशोक चौक में एफडीसीए की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एफडीसीए के सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से मीडिया के अनुसार खबरों पर बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की तथा भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की वो बांग्लादेश पर कूटनीतिक दबाब बनाए तथा अल्पसंख्यक हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही बांग्लादेश के बहाने भारत में असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे नफ़रत व अलगाव के ज़हर को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए। बैठक में अजमेर में स्थित दरगाह शरीफ पर किए गए दावे पर विष्णु गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा चिंता व्यक्त करते हुए इस प्रकरण की निंदा का प्रस्ताव पारित किया साथ ही साथ याचिका मुद्दे पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की गई कि वो 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट में सर्वे की अनुमति देने वाले मामलों को रोकने के लिए आवश्यक संशोधन करें ताकि देशभर में सर्वे के नाम पर संभावित अशांति से देश को बचाया जा सके। बैठक में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर होने वाली दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही की निंदा करते हुए एपीसीआर के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान एवं अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर मात्र एक प्रदर्शनी लगाने पर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। बैठक में एफडीसीए के अध्यक्ष सवाई सिंह, महासचिव मुजम्मिल रिजवी, उपाध्यक्ष पूर्व जज टी.सी.राहलु, उपाध्यक्ष फादर विजय पॉल, गोपाल शरण, मीडिया प्रभारी अनिल यादव,, उमेश शर्मा,, एस.जी.मोदानी, मौसूफ अहमद आदि ने भाग लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
