क्रीड़ा पदक विजेता व मृताश्रित राज्य कर्मचारियों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 9 मई को
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिला जयपुर में कार्यरत क्रीड़ा पदक विजेता व मृताश्रित राज्य कर्मचारियों की नियुक्ति के पश्चात ली जाने वाली कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर शहर (पूर्व) एवं प्रभारी अधिकारी टंकण परीक्षा कलेक्टरेट, जयपुर द्वारा शुक्रवार 9 मई को मदरलैंड प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल, विष्णु नाथ धाम, प्लॉट नं. 3, निवारू रोड, झोटवाड़ा, जयपुर-302012 में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर शहर (पूर्व) एवं प्रभारी अधिकारी टंकण परीक्षा कलेक्टरेट, जयपुर गोपाल सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को उक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र पंजीकृत डाक से जारी किए जा चुके हैं। जिन परीक्षार्थियों को 7 मई तक प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हो, वे दिनांक आठ मई को सायं 04:00 बजे तक कार्यालय जिला कलेक्टरेट, जयपुर के कमरा नंबर 149 में संस्थापन अधिकारी कक्ष से प्रवेश पत्र की डुप्लीकेट प्रति प्राप्त कर सकते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
