शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा रविवार को महावीर पार्क में शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को उनके शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया पुष्प चढ़ाए गए। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड रामगोपाल गुणसरिया, राजस्थान किसान सभा के जिला अध्यक्ष कांजी मीणा, किसान सभा के जिला सचिव कालूराम मीणा, राजस्थान खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष भरतलाल मीणा, ट्रेड यूनियन एटक नारायण लाल बेरवा राय, अहमद अंसारी, दुर्गा लाल बेरवा, राजस्थान प्रगतिशील महिला के फेडरेशन सचिव शबनम बानो, पूर्व अध्यक्ष कंचन देवी महावर आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था में उत्पन्न जातिवाद और सांप्रदायिकता से गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, दलितों, छात्रों, नौजवानों, पर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, जमाखोरी मिलावट के हथियार से हमला किया जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 23 मार्च से 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक राजनीतिक चेतना अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
