Loading...

कॉमेडियन कुणाल कामरा के जोक पर मचा बवाल, FIR दर्ज

Jaipur

Follow us

Share

मुंबई, (एजेंसी)। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं। कामरा पर मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना पार्टी के प्रमुख एकनाथ शिंदे के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को कुणाल कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा है कि मुंबई के एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि सोमवार तड़के कामरा के खिलाफ 353(1)(बी) और 356(2) समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। दरअसल, कुणाल कामरा ने मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर गद्दार शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल वाले कामरा का वीडियो वायरल होने के बाद काफी विवाद हुआ। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक अधिकारी के मुताबिक, करीब 2 मिनट के इस वीडियो में कामरा ने एनसीपी और शिवसेना का मजाक उड़ाया है। वहीं विपक्ष में उद्धव ठाकरे ने कुणाल कामरा की टिप्पणी को ठीक बताया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने व्यंग से हकीकत को बयां किया है। कांग्रेस ने कुणाल कामरा के स्टूडियो को तोड़ने की निंदा की है। कांग्रेस ने कहा है कि अगर भावनाएं आहत हुई हैं तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं। स्टूडियो तोड़ना गलत है।

  • हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़:

एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी से भड़के शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो (जहां वीडियो शूट हुआ) में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने शिवसेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता होटल यूनिकॉन्टिनेंटल के बाहर आए (जहां क्लब स्थित है) और उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की। बता दें कि हैबिटैट क्लब वही जगह है जहां इंडियाज गॉट लैटेंट शो को भी शूट किया गया था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।