Loading...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बैन, इंस्टाग्राम पर 6 दिन में 1.1 करोड़ फॉलोअर्स, जानें कौन है इसका मास्टरमाइंड?

Top News Trending Now ताजातरिन

Follow us

Share

नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। यह नाम है कॉकरोच जनता पार्टी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत के एक बयान पर हुए बवाल के बाद शुरू की गई इस मुहिम ने अब भारतीय जनता पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है। CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी महज 6 दिन पहले बनी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम पर अब भाजपा से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे तक तक यह आंकड़ा इंस्टाग्राम पर 1.1 करोड़ ज्यादा और X पर करीब 1 लाख 60 हजार तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.33 करोड़ फालोअर हैं, लेकिन अब एक्स ने पार्टी के अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है।

कौन है इसका मास्टरमाइंड?

कॉकरोच जनता पार्टी महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके (30) ने बनाई है। दिपके खुद को इस पार्टी का संस्थापक और अध्यक्ष बताते हैं। इस पार्टी का नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ पार्टी के महज एक दिन में ही 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर बढ़ चुके हैं। दरअसल, 15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। CJI ने एक दिन बाद ही कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। वहीं इस ऐतिहासिक उपलब्धि को शेयर करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल ने बीजेपी पर सीधा तंज कसते हुए लिखा है कि युवाओं की ताकत को हल्के में मत लेना। पार्टी ने लिखा, “युवाओं की ताकत को कभी हल्के में मत लेना। इसे ‘दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी’ कहते थे न।”

पार्टी की सदस्यता के लिए ये होंगी योग्यताएं

अभिजीत दीपके ने पार्टी की सदस्यता के लिए 4 योग्यताएं रखी है। इनमें पहली बेरोजगारी है। वहीं दूसरी आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो। तीसरी ऑनलाइन रहने की लत और चौथी योग्यता प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता है।

CJP ने जारी किया मैनिफेस्टो, किए 5 वादे

6 दिन पहले बनी अभिजीत दीपके की CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने मैनिफेस्टो जारी किया है। अगर सीजेपी पार्टी सरकार में आती है तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी CJI को राज्यसभा जाने का रिवॉर्ड नहीं मिलेगा। अगर कोई वैध वोट डिलीट किया जाएगा, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को UAPA में गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि किसी के वोटिंग का अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं। पार्टी के महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा, न कि 33 फीसदी इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण होगा। अंबानी और अडाणी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। गोदी मीडिया एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराई जाएगी। अगर कोई विधायक या सांसद दलबदल कर दूसरी पार्टी में जाता है तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। उसे अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस में पद नहीं दिया जाएगा।

Advertisement

AAP में काम कर चुके हैं अभिजीत

अभिजीत अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं। वो 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर भी रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने BBC को बताया, ‘मैं X पर CJI का बयान देख रहा था, जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे। सोशल मीडिया पर मैंने इस पर अपनी राय दी। मैंने पूछा कि सब कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। मुझे Gen Z और 25 साल तक के युवाओं के कमाल के जवाब मिले। उन्होंने कहा कि हमें साथ आना चाहिए और एक प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए। फिर क्या था मैंने CJP बना ली।

CJI सूर्यकांत के बयान से शुरू हुआ विवाद

दरअसल CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर कॉकरोच से कर दी थी। CJI ने कहा था, ”कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जिन्हें न कोई रोजगार मिलता है और न ही किसी पेशे में उनका कोई स्थान होता है। उनमें से कुछ मीडिया के क्षेत्र में जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया कार्यकर्ता बनते हैं, कुछ RTI कार्यकर्ता बनते हैं और फिर वे हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’ CJI ने बवाल बढ़ने के बाद इस बयान पर सफाई भी दी थी। हालांकि युवाओं ने इस बयान का विरोध किया है और इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की गई। मजाक-मजाक में शुरू की गई यह मुहिम अब तेजी पकड़ रही है और कई बड़ी हस्तियों ने भी इसे समर्थन दिया है। सपा सांसद अखिलेश यादव, TMC की महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद सहित कई नेताओं ने उसकी सदस्यता ली है। वहीं अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा जैसे कई फिल्मी सितारें भी इससे जुड़े हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।