चौमू हाइवे पर कोचिंग स्कूल बस का हुआ एक्सिडेंट
चौमू(रॉयल पत्रिका)। चोमूँ हाइवे 52 पर भोज लावा कट के पास कोचिंग इंस्टिट्यूट की एक बस निर्माणधीन पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में एक टीचर की मौत हो गई, ड्राइवर सहित 10 स्टूडेंट घायल हो गए, वही एक स्टूडेंट की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बस में 30 बच्चे सवार थे। हादसा चोमू नेशनल हाईवे 52 भोज लावा कट पर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे हुआ। दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि कोचिंग इंस्टिट्यूट की बस इटावा से चोमूँ आ रही थी। इस दौरान हाईवे पर भोजलावा कट के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर निर्माणधीन पुलिया से जा टकराई। हादसे में टीचर आनंदीलाल शर्मा निवासी बावड़ी की ढाणी तिगरिया की मौत हो गई एवं एक स्टूडेंट की हालत गंभीर है।जबकि आठ स्टूडेंट व बस ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्कूल बस सारांश कोचिंग इंस्टिट्यूट की है। इंस्टिट्यूट में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट की तैयारी करवाई जाती है। बस स्टूडेंट को लेकर इंस्टिट्यूट जा रही थी। इस घटना दुर्घटना में यह घायल हुए चोमू निवासी चंद्र प्रकाश सैनी की हालत गंभीर है। उसका बराला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वही तिगरिया निवासी सुप्रिया चंदोलिया, सानिया चौधरी, सुरेश यादव, शशिकांत मीना, निशा कुमावत, हाथनोदा निवासी अभिषेक यादव धानोता, महेंद्र यादव, पूजा जाट दुर्घटना में घायल हुए और उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
