Loading...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच फिर महंगी हुई सीएनजी, 15 दिन में दूसरी बार हुई 2 रुपए की बढ़ोतरी

Follow us

Share

CNG latest Price Hike : नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इस बार सीएनजी के खुदरा दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। नई दरें 29 मई 2026 की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं।

देश की आर्थिक राजधानी में इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी का खुदरा मूल्य 84 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसका सीधा असर निजी वाहन चालकों, टैक्सी और ऑटो रिक्शा संचालकों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहनों पर पड़ेगा। कंपनी ने सभी डीलरों को संशोधित दरें लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा पाइप के जरिए दी जाने वाली कुकिंग गैस का रेट भी 52 पैसे पर यूनिट बढ़ाया गया है।

बता दें, बीते हफ्ते दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था। इससे पहले 14 मई को भी सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। यानी महज 17 दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं। एमजीएल फिलहाल मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, रायगढ़, रत्नागिरी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, लातूर और उस्मानाबाद समेत कई क्षेत्रों में सीएनजी की आपूर्ति करती है।

Advertisement

PNG के भी बढ़े दाम

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, अंधेरी, कुर्ला सहित अन्य क्षेत्रों में सीएनजी के रेट 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसके अलावा पीएनजी की कीमतों में 52 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी आज हुई है। जिसका असर 31 लाख घरों पर पड़ेगा। इससे पहले 14 मई को कीमतों में इजाफा किया गया था। तब सीएनजी के रेट को 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया था।

क्या कहती है कंपनी ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महानगर गैस लिमिटेड के अधिकारी का कहना है, ‘श्वैश्विक तनाव की वजह से सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा है। जिसकी वजह से महंगे स्त्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी और रुपये की कीमत में गिरावट ने भी गैस खरीद को महंगा बना दिया है। जिसकी वजह से सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमतों में 52 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है।’

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत क्या?

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार दिल्ली में सीएनजी का रेट 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, नोएडा में 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम, गाजियाबाद में 91.70 रुपये, मेरठ में 91.58 रुपये प्रति किलोग्राम रेट चल रहा है।

पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर

हालांकि राहत की बात ये रही कि शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी तेल कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया है। कीमतें पुराने स्तर पर स्थिर हैं। इस महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार इजाफा किया जा चुका है। बता दें, इस दौरान कई शहरों में पेट्रोल का रेट 110 रुपये प्रति लीटर को भी क्रॉस कर गया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।